सर रॉबर्ट लुई ब्रेल के जन्म दिवस पर हुई दिव्यांगजनों की सेवा

Jan 24, 2025 - 21:36
 0
सर रॉबर्ट लुई ब्रेल के जन्म दिवस पर हुई दिव्यांगजनों की सेवा

बलिया : सर रॉबर्ट लुई ब्रेल के जन्म दिवस पर साहू भवन में जिला दृष्टि दिव्यांग जनों के कार्यक्रम राज कुमार गुप्ता (दिव्यांग सेवक) के संयोजकत्व में मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रभुनाथ गुप्ता (प्रधान ग्राम पंचायत बिसौली) व विशिष्ट अतिथि अरविंद गांधी विनोद सिंह (नेता मजदूर संघ) ने कार्यक्रम का शुभारम्भ सर लुई ब्रेल के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ ही दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कलाकार उमाशंकर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उपस्थित दृष्टि दिव्यांग जनों को कंबल, स्टिक एवं भोजन वितरित किया गया। 

मुख्य अतिथि प्रभुनाथ गुप्ता ने कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा मानव जीवन की सबसे महत्वपूर्ण सेवा है। इसे हर किसी को करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि अरविंद गांधी प्रदेश (उपाध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल) ने कहा कि दिव्यांग होने से व्यक्ति की प्रतिभा समाप्त नहीं होती। दिव्यांगजनों ने अपार प्रतिभाएं है। अपनी इच्छा शक्ति से अपने विजन और सोच को मूर्त रूप देना चाहिए, दुनिया में बहुत उदाहरण है।

अध्यक्षीय संबोधन में विजय शंकर गुप्ता (महामंत्री, साहू हितकारिणी समिति बलिया) ने कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा किया। कार्यक्रम संयोजक राजकुमार गुप्ता ने दिव्यागों की खुशी के लिए "पहल" योजना की शुरुआत की, जिसमें प्रति माह एक दृष्टि दिव्यांग को तीन हजार धनराशि समाज सेवियों द्वारा दिया जाएगा। कार्यक्रम में साहू समाज का बढ़ चढ कर सहयोग रहा। कम्बल, छड़ी साथ ही भोजन में प्रभु नाथ गुप्ता, वंदना गुप्ता, दया शंकर गुप्ता, विजय प्रकाश गुप्ता, युवा अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्ता आदि का सहयोग रहा। अनिल कुमार गुप्ता, वंदना गुप्ता, सतीश कुमार गुप्ता, संतोष, प्रिंस, शुभम, मुकेश आदि उपस्थित रहे। संचालन विजय प्रकाश गुप्ता शिक्षक ने किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow